शनि ग्रह की रोचक जानकारी

 शनि ग्रह की रोचक तथ्य

शनि ग्रह हमारे सौरमंडल का दुसरा सबसे बड़ा और सूर्य से छटवां ग्रह है।जो पूरी तरह से गैस से बना हुआ है। यह एक एसा ग्रह है। जिसके चारों ओर वलय मौजूद हैं।यह वलय चट्टानों से तथा बर्फ से बने हैं। जो शनि ग्रह की परिक्रमा कर रहे हैं। यह काफी चोडी पट्टीयों के रुप में शनि ग्रह के पास मौजूद हैं।

शनि ग्रह

शनि ग्रह की सूर्य से दूरी

शनि ग्रह की सूर्य से औसत दूरी 142 करोड़ 66 लाख 78 हजार 421 किलोमीटर है। और यह बृहस्पति ग्रह के बाद सौरमंडल का दुसरा सबसे बड़ा ग्रह है। जो हाइड्रोजन तथा हिलियम गैस से बना है।

शनि ग्रह का इतिहास

प्राचिन काल से ही इस ग्रह की जानकारी हमारे पूर्वजों को थी।कई पुराने ग्रंथों तथा उपन्यासों में शनि ग्रह का वर्णन है। हमारे हिन्दू धर्म ग्रंथों में इसे सूर्य का पुत्र बताया गया है। जो धर्म और न्याय के देवता हैं। इसी तरह रोमन लोग इसे अपना देवता Saturns मानते हैं। जो कृषि का देवता हैं। हिन्दू धर्म में इसे काफी क्रोधित स्वभाव वाला बताया गया है। लेकिन इसे आधुनिक युग में गेलीलियो गेलिलि ने सन् 1610 में इसे तथा इसके पांच चंद्रमा को खोजा था।

शनि ग्रह पर भेजे गए मिशन

शनि ग्रह पर हम अभी तक चार मिशन कर चुके हैं। जिनमें पायोनियर 11, वायजर 1 व वायजर 2 और कासिनी होयगन शामिल हैं। कासिनी होयगन ही वह मिशन था जिसके माध्यम से हम शनि ग्रह को और अच्छे से जान सके। अच्छे से समझ सके शनि ग्रह के चारों ओर वलय मौजूद हैं। जो नौ परतों में बंटे हुए हैं।यह परते काफी दूर दूर बनीं है। जिन्हें क्रम A से E तक बांटा गया है। 

शनि ग्रह का व्यास

शनि ग्रह का व्यास हमारी पृथ्वी के व्यास से कई गुना ज्यादा है। हम इसे इस बात से जान सकते हैं। कि यदि हम इस ग्रह में 700 पृथ्वीयां भी डाल दें तो वह भी इसमें समां जाएगी इस ग्रह का व्यास 116460 किलोमीटर है। लेकिन इसका घनात्व पानी के घनत्व से भी कम है। यदि हम इस ग्रह को पानी में डूबा देते हैं तो यह ग्रह पानी में नहीं डूबेगा यह पानी पर ही तेरता रहेगा।

शनि ग्रह की अन्य जानकारी

शनि ग्रह उन पांच ग्रह में शामिल हैं। जिन्हें हम पृथ्वी से आसानी से देख सकते हैं । शनि ग्रह के पास हमारी पृथ्वी की भांति चंद्रमा मौजूद हैं।वह भी एक या दो नहीं बल्कि पूरे 82. शनि ग्रह का सबसे बड़ा चंद्रमा टाईटन हमारे सौरमंडल में मौजूद बुध ग्रह से भी बड़ा है। तथा वैज्ञानिको का मानना हैं।कि यहां भविष्य में जीवन की सम्भावना हो सकती हैं। शनि ग्रह को अपनी धुरी पर घूमने में 10 घण्टे 34मिनट का समय लगता है। तथा यह 29.45 पृथ्वी वर्षों में सूर्य का एक चक्कर लगाता है।

Comments

Popular posts from this blog

तारे ( stars)

what is unique evintes of the universe

यूरेनस ग्रह की जानकारी और तथ्य