बृहस्पति ग्रह की जानकारी और तथ्य

 बृहस्पति ग्रह की जानकारी

हमारे सौरमंडल में दो प्रकार के ग्रह पाए जाते हैं।स्थलीय ग्रह और गैसीय ग्रह उनमें से बृहस्पति ग्रह एक गैसीय ग्रह है। हमारे सूर्य से पांचवां ग्रह बृहस्पति है। जो हिलियम व हाइड्रोजन गैस से बना है। बृहस्पति ग्रह के बारे में और भी अधिक जानकारी इस प्रकार हैं-

बृहस्पति ग्रह
  1. बृहस्पति ग्रह हमारे सौरमंडल का सूर्य से पांचवां ग्रह है। बृहस्पति एक गैसीय पिण्ड है। 
  2. बृहस्पति ग्रह की हमारे सूर्य से औसत दूरी 77 करोड़ 80 लाख किलोमीटर है।
  3. बृहस्पति ग्रह के बारे में हमारे पृथ्वी के लोग कई सदियों से जानते हैं अलग-अलग देशों के लोगों के अनुसार प्राचिन पुस्तको में इसका वर्णन किया गया है। रोमन धर्म के अनुसार बृहस्पति सभी देवताओं के राजा हुआ करते थे जिनको रोमन लोग जुपिटर के नाम से जाना करते हैं।
  4. बुध और शुक्र ग्रह के बाद बृहस्पति ग्रह एक ऐसा ग्रह है जिसे पृथ्वी से आसानी से देखा जा सकता हैं। पृथ्वी से इसका दृश्यमान -2.9 हैं। जो इसे आकाश में अधिक चमकदार बनाता है।
  5. जैसा कि आप जानते हैं कि बृहस्पति ग्रह एक गैसीय पिंड है जो कि एक चौथाई हिलियम गैसीय दृव्यमान के साथ हाइड्रोजन से बना है। और हो सकता हैं कि इसका कोर किसी भारी चट्टान से मिल कर बना हो।
  6. इस ग्रह (बृहस्पति) की घूमने की गति अत्याधिक तेज होने के कारण बृहस्पति ग्रह का आकार चपटा या उपगोल है इसकी बहारी सिमाओं के कारण वातावरण में कई अंक्षाशो पर अलग-अलग दृश्यमान परतें दिखाई देती हैं। जो अपने भिन्न वातावरण के अनुसार बनती हैं।
  7. बृहस्पति ग्रह में सन् 2018 तक 67 चंद्रमा (उपग्रह) को खोज लिया गया था। इन चन्द्रमाओं में वह चार चंद्रमा भी शामिल हैं जो गैलीलियो गेलिली द्वारा खोजे गए थे।इसी वैज्ञानिक के नाम पर इन चारों चंद्रमा को गैलीलियन चंद्रमा कहा जाता हैं। इनकी खोज सन् 1610 में इस वैज्ञानिक द्वारा की गई थी।इन सभी चंद्रमा में गैनिमीड चंद्रमा बृहस्पति ग्रह का सबसे बड़ा चंद्रमा है। जिसका व्यास बुध ग्रह के कुल व्यास से भी अधिक है।
  8. बृहस्पति ग्रह की सौरमंडल में सूर्य से पांचवीं स्थति है। जिसके कारण बृहस्पति ग्रह द्वारा सूर्य की परिक्रमा करने में 11.86 वर्षों का समय लगता है।
  9. बृहस्पति ग्रह की घूर्णन गति सौरमंडल के सभी ग्रहों से अत्याधिक तेज होने के कारण यह अपने अक्ष पर एक चक्कर 10 घण्टे से भी कम 9 घंटे 56 मिनट समय में पूर्ण कर लेता है।
  10. बृहस्पति ग्रह की अण्डांकार कक्षा पृथ्वी की तुलना में 1.31% ही झुकी हैं। तथा इसका अपने अक्ष पर झुकाव 3.13% है। जो बहुत कम है जिसके कारण बृहस्पति ग्रह पर पृथ्वी और मंगल ग्रह की भांति मौसम परिवर्तन नहीं होता हैं।
  11. बृहस्पति ग्रह का व्यास हमारी पृथ्वी की तुलना में 11 गुना अधिक है जबकि पृथ्वी का व्यास 12782 किलोमीटर है वहीं बृहस्पति ग्रह का व्यास 139820 किलोमीटर है।
  12. बृहस्पति ग्रह का आयात इतना अधिक है कि इसमें 1321 पृथ्वीयां समा सकतीं हैं। हमारी पृथ्वी से इसका दृव्यमान 318 गुना है तथा सौरमंडल के सभी ग्रहों का 2.5 गुना है।
  13. बृहस्पति ग्रह पर अभी तक कई अंतरिक्ष यान भेजे जा चुके हैं। जिनमें पायोनियर 10व पायोनियर 11 ,वायजर 1 व वायजर 2,कैसीनी,यूलिसेस, तथा न्यू हेरिजोंस शामिल हैं।
  14. बृहस्पति ग्रह को दूरबीन की सहायता से देखने पर इसकी सतह पर लाल रंग के धब्बे दिखाई देते है। जो इसमें चल रहे भयानक तूफान को दिखाता है। इसकी जानकारी 18वी शताब्दी में ही मिल गई थी जब इसे दूरबीन द्वारा देखा गया था।
  15. बृहस्पति ग्रह का चुम्बकीय क्षेत्र अत्याधिक शक्तिशाली है। इसकी सतह के चारों ओर एक धुंधली वलय प्रणाली दिखाई देती हैं।


Comments

Popular posts from this blog

तारे ( stars)

what is unique evintes of the universe

यूरेनस ग्रह की जानकारी और तथ्य