Posts

Showing posts from September, 2020

यूरेनस ग्रह की जानकारी और तथ्य

Image
 यूरेनस ग्रह की जानकारी और तथ्य हमारे सौरमंडल में सूर्य से सातवां ग्रह यूरेनस है। यह सौरमंडल का तीसरा सबसे बड़ा ग्रह है। यह दूरबीन की सहायता से खोजा जाने वाला पहला ग्रह है। इस ग्रह की खोज 13 मार्च 1721 मे विलीयम हरशल ने की थी। बृहस्पति और शनि ग्रह की तरह यह भी एक गैसीय ग्रह है। तो आइए जानते हैं। यूरेनस ग्रह के बारे में और अधिक जानकारी। यूरेनस ग्रह की सूर्य से दूरी हमारे सौरमंडल में सूर्य से यूरेनस ग्रह की औसत दूरी 3 अरब किलोमीटर है। यह ग्रह सूर्य से बहुत अधिक दूर है। इस ग्रह पर सूर्य के प्रकाश को आने में पृथ्वी की तुलना में 1/1400 समय लगता है। लेकिन  सूर्य का प्रकाश यूरेनस ग्रह के धरातल पर पूरे 2 घण्टे 40 मिनट पर पहुंचता है। यह ग्रह पूर्ण रूप से गैस से बना हुआ है। यूरेनस  सौरमंडल का तीसरा सबसे बड़ा ग्रह है। जिसके कारण इस ग्रह का द्रव्यमान हमारी पृथ्वी के 14.5 गुना अधिक है। इस ग्रह का तापमान सभी पिण्डों में सबसे अधिक ठंडा है। जिसके कारण इस ग्रह के वातावरण में बर्फ अधिक मात्रा में पाईं जाती हैं। इस ग्रह पर पाई जाने वाली  बर्फ पानी और अन्य गैसों से मिलकर बनी हुई है। इस ग्रह का न्यूनतम ताप